क्या आप UPSSSC PET 2025 की तैयारी कर रहे हैं? तो सबसे पहले आपको ये जानना जरूरी है कि UPSSSC PET Exam Date 2025 क्या है, इसका Syllabus क्या है, Admit Card कब आएगा, और Selection Process क्या है। इस ब्लॉग में हम आपको सारी जानकारी Step-by-Step और आसान भाषा में देने जा रहे हैं।
UPSSSC PET Exam Date 2025 क्या है?
UPSSSC यानी Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission हर साल PET (Preliminary Eligibility Test) आयोजित करता है। यह एक प्रारंभिक परीक्षा है जो यूपी राज्य में ग्रुप B और C की सरकारी नौकरियों के लिए Eligibility सुनिश्चित करती है। जिससे आसानी से अच्छे और सुयोग्य उम्मीदवार का चयन कर सके।
UPSSSC PET Exam Date 2025
UPSSSC की तरफ से 14-07-2025 को Official Notification आ गया है, UPSSSC PET Exam Date 06 सितम्बर 2025 और 07 सितम्बर 2025 दोनों तिथि को दो पाली में परीक्षा लिया जायेगा पहला पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरा पाली 03 बजे से 05 बजे तक इसी समय अनुसार UPSSSC PET 2025 की परीक्षा होगा।
हमारे इस ब्लॉग को नोटिफिकेशन चालू या बुकमार्क करके रखे ताकि जैसे ही UPSSSC PET Exam Date 2025 का कोई अपडेट आये तो आपको सबसे पहले मिल सके।
UPSSSC PET 2025 Important Dates
Notification | 01-Exam/2025, 14/05/2025 |
Application Start | 14 मई 2025 |
Last Date to Apply | 17 जून 2025 |
Edit Application Last Date | 24 जून 2025 |
Admit Card Release | परीक्षा से 1 week पहले (संभावित ) |
PET Exam Date | 06-09-2025 to 07-09-2025 |
Result Declaration | अक्टूबर 2025 (संभावित ) |
PET 2025 के लिए योग्यता (Eligibility)
- शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।
- आयु सीमा: 01 जुलाई 2025 अनुसार 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट).
UPSSSC PET Syllabus 2025
- सामान्य जानकारी (General Knowledge)
- भारतीय इतिहास: (Indian History)
- भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन: (Indian National Movement)
- भूगोलः (Geography)
- भारतीय अर्थव्यवस्थाः (Indian Economy)
- भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration)
- सामान्य विज्ञान (General Science)
- प्रारम्भिक अंकगणित (Elementary Arithmetic)
- सामान्य हिन्दी: (General Hindi)
- सामान्य अंग्रेजी (General English)
- तर्क एवं तर्कशक्तिः (Logic & Reasoning)
- सामयिकी (Current Affairs):
- सामान्य जागरूकता (General Awareness):
- अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण-02 गद्यांश
- ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण-02 ग्राफ
- तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण-02 तालिकाएं
UPSSSC PET Syllabus 2025
UPSSSC PET 2025 Exam Pattern
Questions | 100 |
Total Marks | 100 |
Negative Marking | 0.25 (1/4) per wrong answer |
Duration | 2 घंटे |
Admit Card कब आएगा?
PET Admit Card Exam से लगभग 1 हफ्ता पहले UPSSSC की विभागीय वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिसका लिंक निचे दिया गया और यह लिंक एडमिट कार्ड जारी होने के समय एक्टिव हो जायेगा।
PET स्कोर कितने दिन Valid होता है?
PET का स्कोर 3 साल तक मान्य होता है। लेकिन ध्यान रहे तिथि की गणना UPSSSC के विभागीय वेबसाइट में जिस तिथि को PET की परीक्षा परिणाम अपलोड होती है उसी तिथि से 3 वर्ष तक मान्य होता है।
PET 2025 Application Process (कैसे Apply करें?)
- UPSSSC की वेबसाइट पर जाएं
- “PET 2025” लिंक पर क्लिक करें
- Mobile Number, Email ID से Registration करें
- Form भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- Fee जमा करें और Submit करें
- Final PDF Save करें
Application Fee
General/OBC | 185/- |
SC/ST | 95/- |
PH | 25/- |
Official Website for Updates
हर जरूरी अपडेट पाने के लिए Visit करें: https://upsssc.gov.in
FAQs – UPSSSC PET Exam 2025
-
UPSSSC PET 2025 की परीक्षा कब होगी?
Ans: UPSSSC PET 2025 की परीक्षा 06 सितम्बर 2025 और 07 सितम्बर 2025 दोनों तिथि को होगी।
-
PET पास करने के बाद क्या होगा?
Ans: आप Group B/C की Mains परीक्षाओं में जा सकते हैं।
-
12वीं पास छात्र PET दे सकते हैं?
Ans: हां, 10वीं पास minimum criteria है।
-
PET स्कोर कितने दिन वैध रहता है?
Ans: पहले 1 वर्ष था अब उसे बढाकर 3 वर्ष कर दिया गया है।
-
क्या PET में negative marking है?
Ans: हां, 0.25 (1/4) अंक कटते हैं प्रत्येक गलत उत्तर पर।